Bhojpuri News: अरविंद अकेला कल्लू का नवका नटखट रोमेंटिक गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ रिलीज होते हुआ वायरल

Bhojpuri News: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. चार दिन में इस गाने को यूट्यूब पर दो मीलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है.

पटना. युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ रिलीज होते ही धमाका कर दिया है. इस गाने को आज कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल से सारेगामा हम भोजपुरी के साथ रिलीज किया गया है. यह गाना रिलीज होते ही वायरल होने लगा है. इस गाने में कल्लू के नटखट अंदाज को भुनाया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. यह गाना यूट्यूब के ट्रेंड लिस्ट टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है.

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने दी इस गाने को आवाज

बता दें कि गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है. इस गाने के शानदार म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा और अंजली झा कल्लू के साथ धमाल मचाती नजर आई हैं. गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ के बाद सारेगामा के एमडी विक्रम मेहरा ने कहा कि भोजपुरी भाषा किसी से कम नहीं और न ही इसकी लोकप्रियता कम है. बस जरूरत है एक क्वालिटी कंटेन्ट के साथ आने की, जिसे दर्शक दिल खोल कर प्यार और आशीर्वाद देते हैं.

Also Read: भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ और आम्रपाली दुबे का दिखा जलवा, जानें किसे मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ इस गाने को यूट्यूब पर खूब किया जा रहा पसंद 

इस चीज को सारेगामा हम भोजपुरी ने समझा और भुनाया है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने आवाज दी है. गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ अच्छा गाना है. सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे है. इस गाने को रिलीज करने के बाद कल्लू ने कहा कि यह गाना आप सभी के जेहान में उतर जाएगा और आपका खूब सारा प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. इस गाने को रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >