पवन सिंह की एक गलती और लगा 1000 रुपये का जुर्माना, कोर्ट में पत्नी ज्योति सिंह ने की हर महीने 5 लाख रुपये की डिमांड

Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और ज्योति सिंह के कानूनी विवाद में कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. भरण-पोषण के मामले में सुनवाई के दौरान पवन सिंह के मौजूद नहीं रहने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. अदालत ने अगली सुनवाई में उन्हें उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है. भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में उपस्थित नहीं हुए. उनकी गैरहाजिरी पर बलिया परिवार न्यायालय ने 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई में BJP MLC पवन सिंह को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

ज्योति सिंह ने दाखिल की है भरण-पोषण की याचिका

यह मामला पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की ओर से दाखिल किया गया है. उन्होंने करीब तीन साल पहले परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी. इसके बाद से मामले में लगातार सुनवाई चल रही है.

मामले की सुनवाई बलिया के परिवार न्यायालय में हुई. पवन सिंह के उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने उन पर हर्जाना लगाया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी.

शादी को लेकर याचिका में क्या कहा?

ज्योति सिंह की याचिका के मुताबिक, उनकी और पवन सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. याचिका में उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई बातें अदालत के सामने रखी हैं.

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और अपमान करने जैसे आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने दहेज में कार की मांग किए जाने का दावा किया है. हालांकि, ये सभी आरोप ज्योति सिंह की ओर से याचिका में लगाए गए हैं. इन आरोपों पर अदालत की आगे की सुनवाई में विचार किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हर महीने 5 लाख रुपये की मांग

ज्योति सिंह ने अदालत से अपने लिए हर महीने 5 लाख रुपये के भरण-पोषण की मांग की है. याचिका में उन्होंने पवन सिंह की सालाना कमाई करीब 10 करोड़ रुपये होने का दावा किया है.

इसी आधार पर उन्होंने अदालत से गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की है. मामले में दोनों पक्षों की ओर से कानूनी प्रक्रिया जारी है.

लंबे समय से चल रहा है पारिवारिक विवाद

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच पिछले कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है. मामला अब परिवार न्यायालय तक पहुंच चुका है. भरण-पोषण की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई जारी है.

ज्योति सिंह अपने राजनीतिक सफर को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.

Also Read: 20 हजार करोड़ के नुकसान के बाद भी बिहार में जारी रहेगी शराबबंदी, सीएम सम्राट ने बताई ये वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >