Viral Video: भोजपुर में तैनात एक महिला सिपाही ने वर्दी पहनकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल

viral video: भोजपुर में महिला सीपाही ने वर्दी पहनकर एक रोमांटिक गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है.

Viral Video: आरा: बिहार के भोजपुर में तैनात एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. महीला सीपाही ने वर्दी पहनकर एक रोमांटिक गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जो अब महिला सिपाही सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि महिला सिपाही का नाम गूंजा कुमारी है और वो भोजपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में तैनात हैं. महिला सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस की किरकिरी हो रही है. हालांकि की इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

महिला सिपाही ने वर्दी पहनकर बनाई रील

सोशल मीडिया पर वर्दी वाली महिला सिपाही का रील वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. क्योंकि बिहार पुलिस मुख्यालय ने कुछ दिन पहले एक निर्देश जारी किया था कि कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में या हथियार के साथ रील नहीं बनाएगा. अगर जो भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा था कि यह न केवल नियम का उल्लंघन है. यह उनके कार्यकुशलता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है. इस आदेश के बावजूद महिला सिपाही ने वर्दी में रील बनाई है. इस घटना के बाद भोजपुर पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल

सजनी बड़ा प्यारा, रूप है तेरा…इस रोमांटिक गाने पर वर्दी पहनकर रील बनाने से विवाद पैदा हो गया है. हालांकि महिला सिपाही की इंस्टाग्राम रील खूब सुर्खियां बटोर रही है. लेकिन महिला सिपाही का वर्दी में रील बनाने का वीडियो कहीं ना कहीं भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है. बता दें कि पिछले महीने ही गया के महाबोधी मंदिर में तैनात महिला सिपाहियों का रील वायरल हुआ था, जिसके बाद विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों महिला सिपाहियों को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया था.

Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में ड्राइवर का शव मिलने पर बवाल, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >