आरा/उदवंतनगर : जैतपुर हत्याकांड में महिला समेत दो को बुधवार को जेल भेज दिया गया. मृतक दशरथ गिरी की पत्नी सुनैना देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में दोनों का नाम शामिल हैं. दोनों को पुलिस ने पहले ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. प्राथमिकी दर्ज होने पर दोनों को जेल भेजा गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि विजेन्द्र गिरी,विनय गिरी, विजय गिरी, नरेश गिरी, बुटन गिरी,
बुधन गिरी, ध्रुव गिरी, मोहन गिरी, कुंदन गिरी, सुरेश गिरी, धनंजय गिरी, विजेन्द्र गिरी, अनिता देवी, वासुदेव गिरी तथा विपीन गिरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसमें वासुदेव गिरी व अनिता गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विदित हो कि आपसी विवाद में मंगलवार को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर मठिया गांव में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दशरथ गिरी की हत्या कर दी गयी थी. आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया.
