चेनपुलिंग करते तीन युवक पकड़े गये

आरा : अनन्या एक्सप्रेस में चेनपुलिंग करते तीन युवक रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गये. बिहिया स्टेशन के समीप युवकों ने चेनपुलिंग कर. ट्रेन से उतर कर भाग रहे थे कि स्कॉट पार्टी के जवानों ने पकड़ लिया. जुर्माना वसूल कर तीनों को छोड़ दिया गया. अपहरण का आरोपी गिरफ्तार : आरा. उदवंतनगर थाने की […]

आरा : अनन्या एक्सप्रेस में चेनपुलिंग करते तीन युवक रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गये. बिहिया स्टेशन के समीप युवकों ने चेनपुलिंग कर. ट्रेन से उतर कर भाग रहे थे कि स्कॉट पार्टी के जवानों ने पकड़ लिया. जुर्माना वसूल कर तीनों को छोड़ दिया गया.

अपहरण का आरोपी गिरफ्तार : आरा. उदवंतनगर थाने की पुलिस ने जीरो माइल से अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वह संदेश थाने के धर्मपूरा गांव का रहनेवाला है. उदवंतनगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में हुए अपहरण के मामले का वह आरोपित है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >