आरा : गत दो दिनों से बैंक बंद रहने के कारण कई एटीएम में पैसे खत्म होने से लोग एक एटीएम से दूसरी एटीएम जाने को मजबूर दिखे. केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद रविवार को 32 वें दिन भी नगर की ज्यादातर एटीएम बंद रहीं. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं जितनी एटीएम खुली थी, उनमें लोगों की भीड़ दिखाई नहीं दी. वहीं खुली अधिकतर एटीएम में मात्र दो हजार के नोट ही मिल रहे थे. इससे जिनको दो हजार से कम की निकासी करनी थी, वैसे लोगों को परेशानी हो रही है.
दो दिनों की बैंक बंदी से एटीएम हो गयीं खाली
आरा : गत दो दिनों से बैंक बंद रहने के कारण कई एटीएम में पैसे खत्म होने से लोग एक एटीएम से दूसरी एटीएम जाने को मजबूर दिखे. केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद रविवार को 32 वें दिन भी नगर की ज्यादातर एटीएम बंद रहीं. इससे लोगों […]

नहीं खुलीं ज्यादातर एटीएम : नगर की अधिकतर एटीएम रविवार को भी बंद रहीं. पकड़ी चौक और उसके आसपास भारतीय स्टेट बैंक की तीन एटीएम, सेंट्रल बैंक की एक एटीएम, आइसीआइसीआइ की एक एटीएम खुली रही. पर एक्सिस बैंक, पीएनबी तथा कारपोरेशन बैंक की एटीएम बंद रहीं. वहीं चंदवा मोड़ स्थित पीएनबी और एक्सिस बैंक की एटीएम, आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम, भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम बंद रहीं. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के पास पीएनबी की एटीएम खुली था,पर पैसा नहीं था.