वारदात . स्वर्ण व्यवसायी को लूट कर भाग रहे थे
सहार, संदेश, नारायणपुर चरपोखरी, उदवंतनगर समेत कई थानों की पुलिस कर रही थी तलाश
आरा : अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करबासीन से अपने तीन शागिर्दों के साथ सोना व्यवसायी से हथियार के बल पर लूटकांड को अंजाम देकर भाग रहा अंतराज्यीय लुटेरा सहार का तेजू यादव आखिरकार बरूणा गांव के समीप पब्लिक के सहयोग से पकड़ा ही गया. पब्लिक ने पकडे जाने से पहले तेजू यादव, पवना का पपू तथा वैशाली के शिव नारायण की जम कर पिटाई कर दी.
जबकि चौथा शागिर्द भागने मे सफल रहा. लूट के वक्त से ही पीछा कर रही अजीमाबाद पुलिस ने बरूणा गांव के पास आकर सरगना तेजू यादव, पप्पू तथा वैशाली के शिव नारायण को धर दबोचा. पुलिस ने उसके पास से दो हथियार आधा दर्जन जिंदा कारतूस, स्वर्ण व्यवसायी से लूटे गये सोने के लॉकेट, चेन व हजारों रुपये नगद बरामद कर लिया.
तेजू यादव की थी कई दिनों से तलाश : जिले भर में हो रही मोटरसाइकिल से लूटकांड को अंजाम देने के बाद फरार होने वाले अपराधियों की तलाश पुलिस कई दिनो से कर रही थी. मगर उन्हें सफलता हाथ नहीं लग रही थी.
जैसे ही लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद तेजू यादव करबासीन पुल से सहार की तरफ भागा. पुलिस पीछे पड़ गयी. पुलिस इससे पहले उन तक पहुंचती बरूणा गांव के पब्लिक के हत्थे भागते वक्त लूटेरे चढ़ गये और पब्लिक ने उनकी अच्छी खासी पिटाई कर दी. पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जब लूटेरे की पहचान की तो कई कांडों का मास्टर माइंड तथा पुलिस के सिर दर्द बन चुका तेजू यादव के रूप में उसकी पहचान हुई. तेजू यादव के अलावे उसके शागिर्द पवना का पप्पू व वैशाली जिले का शिवनारायण भी पकड़ा गया.
सूत्रों के अनुसार तेजू यादव सहार का रहने वाला है. उस पर उदवंतनगर थाना में पेट्रोल पंप लूट सहित तीन केस दर्ज है. जबकि नारायणपुर थाना में दोहरे हत्याकांड, सहार थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से लूट, पब्लिक से छिनतई, अजीमाबादा में कई केस दर्ज हैं. इसके अलावे नवादा एवं नगर थाना में हुये लूटकांड के मामले में पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना तेजू यादव की तलाश थी.
कैसे चढ़े लुटेरे हत्थे : अजीमाबाद के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी मनोज ननउर गांव स्थित अपने सोने चांदी की दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे. तभी रात्रि पहर अजीमाबाद थाना एवं सहार क्षेत्र के बीच बने करबासीन पुल पर पहले से घात लगाये दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने बैग में रखा सोना सहित पांच हजार रुपये लूट लिया और भागने लगे.
भागने के क्रम उन्होंने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरूणा गांव का रास्ता अख्तियार किया. इसी बीच अजीमाबाद पुलिस को इसकी भनक लग गयी और अजीमाबाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पीछा करना शुरू किया. पीछा करने के दौरान जैसे ही बरूण गांव के समीप पहुंचे और एक पब्लिक से अपाची मोटरसाइकिल से अपराधी टकराये. इसके बाद तत्काल उठकर भागने लगे, तो पब्लिक को शक हुआ और पब्लिक ने पूछताछ की तो उन्होंने हथियार लहराना शुरू किया. इसके बाद पब्लिक उग्र हो उठी और उसकी पिटाई शुरू कर दी.
चरपोखरी पुलिस ने भी ली राहत की सांस : बीते शुक्रवार को चरपोखरी क्षेत्र से लूटी गयी अपाची बाइक भी पुलिस ने पकडे गये तेजू यादव के पास बरामद की. जिसकी तलाश में चरपोखरी पुलिस टीम बनाकर छापेमारी कर रही थी.
हथियार, कारतूस, सोना, रुपया व दो मोटरसाइकिल भी बरामद
कई लूट कांड का मास्टर माइंड तेजू एवं उसके साथियों के पास से पुलिस ने दो हथियार, आधा दर्जन जिंदा कारतूस, स्वर्ण व्यवासायी से लूटे गये सोने के लॉकेट, चेन के अलावा पांच हजार रुपये तथा दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया. एक मोटरसाइकिल पल्सर जबकि दूसरी मोटरसाइकिल चरपोखरी से लूटी गयी अपाची भी थी. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है.
पटना में भी है तेजू पर केस दर्ज
सदर अस्पताल में इलाजरत अपराधी तेजू यादव़
