आतंकवाद विषय पर हुआ सेमिनार

आरा : एसबी कॉलेज के राजनीतिशास्त्र विभाग में भारत में आतंकवाद : राष्ट्रीय सुरक्षा के परिपेक्ष्य में विषय पर डॉ अजय प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सेमिनार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डॉ छोटेलाल राय ने की. मुख्य वक्ता महाराजा कॉलेज राजनीति विभाग के अध्यक्ष प्रो ओम प्रकाश राय ने कहा कि यह एक वैश्विक […]

आरा : एसबी कॉलेज के राजनीतिशास्त्र विभाग में भारत में आतंकवाद : राष्ट्रीय सुरक्षा के परिपेक्ष्य में विषय पर डॉ अजय प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सेमिनार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डॉ छोटेलाल राय ने की. मुख्य वक्ता महाराजा कॉलेज राजनीति विभाग के अध्यक्ष प्रो ओम प्रकाश राय ने कहा कि यह एक वैश्विक समस्या बन गया है. भारत पर पिछले एक हजार वर्षों तक विदेशी आंतकवादियों ने ही शासन किया है.

आज भी भारत को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान और चीन आतंकवाद का ही सहारा ले रहे हैं. इस अवसर पर चंदन कुमार पांडेय, मुकेश कुमार यादव, रिया कुमारी, राहुल कुमार, नवीन प्रकाश शर्मा, अश्विनी कुमारी, डॉ मनोरमा राय, डॉ पूनम कुमारी, डॉ उमाशंकर राय, डॉ उदय शंकर चौधरी, डॉ आरती सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ रामजी पांडेय आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन डाॅ कनकलता कुमारी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >