शराब के नशे में धुत फौजी मारपीट करते पकड़ा गया

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के पचमुखी हनुमान मंदिर के पास शराब पीने के बाद हंगामा कर एक व्यक्ति से नशे में धुत फौजी उलझ गया और मारपीट करने लगा. इसकी जानकारी मिलते ही नवादा थाने की पुलिस पहुंची और फौजी को धर दबोचा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में कार्यरत बीएसएफ का […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के पचमुखी हनुमान मंदिर के पास शराब पीने के बाद हंगामा कर एक व्यक्ति से नशे में धुत फौजी उलझ गया और मारपीट करने लगा. इसकी जानकारी मिलते ही नवादा थाने की पुलिस पहुंची और फौजी को धर दबोचा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में कार्यरत बीएसएफ का जवान इमादपुर थाने के लछीडीह निवासी राम पुकार सिंह के पुत्र फौजी रूपेश कुमार नशे में धुत होकर पचमुखी हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति से मारपीट करने लगा. नवादा थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि मेडिकल कराने के बाद फौजी को जेल भेज दिया गया.

शराब के नशे में धुत युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे : पीरो. पीरो थाने की पुलिस ने तिलाठ गांव से नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक संतोष कुमार यादव अगिआंव बाजार थाने के मनैना गांव निवासी बताया जाता है. वह अपने ससुराल तिलाठ आया हुआ था. पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान उक्त युवक नशे के हालत में पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के लिए सीएचसी, पीरो में भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >