22 से नप कार्यालय में करेंगे तालाबंदी

जगदीशपुर : नगर पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में पेंशनधारी, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद व राजनीतिक दल के लोग शामिल थे. अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा तथा संचालन माले नेता श्री […]

जगदीशपुर : नगर पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में पेंशनधारी, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद व राजनीतिक दल के लोग शामिल थे. अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा तथा संचालन माले नेता श्री भगवान राम ने किया. धरना स्थल पर महिला व पुरुष पेंशनधारी हाथों में तख्तियां लिये रोषपूर्ण नारेबाजी कर रहे थे,

जिस पर घोटाले की जांच कर दोषी को बरखास्त करने, पेंशनधारियों को शीघ्र राशि का भुगतान करने जैसे नारे अंकित थे. वक्ताओं ने कहा कि जगदीशपुर नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर पेंशन राशि व योजनाओ में गबन किया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी लभुकों के खाते में पेंशन की राशि डाली नहीं जा रही है, जिससे पेंशनधारी इधर-उधर भटक रहे हैं. वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिलता है

और बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो 22 नवंबर से नगर पंचायत कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जायेगी. धरना के उपरांत जिलाधिकारी के नाम से प्रेषित ज्ञापन नगर कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा गया. धरना को पूर्व उपमुख्य पार्षद कुंवर संजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवजी वैश्य, रीता देवी, वार्ड पार्षद मो इलियास, सुनील, धर्मेंद्र शर्मा, जिब्राईल अंसारी, रवींद्र चौधरी आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >