दहेज के लिए विवाहिता की हुई पिटाई, जख्मी

आरा : सहार थाने के बरूही गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सहार में भरती कराया गया. जख्मी शांति देवी के बयान पर पति, सास, ससुर समेत छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

आरा : सहार थाने के बरूही गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सहार में भरती कराया गया. जख्मी शांति देवी के बयान पर पति, सास, ससुर समेत छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, बरूही गांव निवासी धनंजय की शादी शांति देवी से हुई थी. शांति देवी का आरोप है कि अक्सर दहेज के लिए मारपीट की जाती थी. अरवल जिले के रामपुर गांव निवासी शांति देवी को मायके से आकर परिजन बरूही गांव से ले गये और इलाज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >