आरा : छठ घाट पर कई ऐसे श्रद्धालु पहुंचे, जो छठ घाट तक जमीन पर लेट कर आये. नेहरू नगर निवासी साकेश कुमार उर्फ छोटन यादव ने बताया कि मेरा व्यापार ठीक से नहीं चल रहा था. वहीं, पावरगंज निवासी वसंती देवी ने बेटे को असाध्य रोग थी, जिसके लिए छठी मइया से मन्नत मांगी थी, जिसे स्वस्थ होने पर लेट कर छठ घाट पहुंचीं. इसी तरह से कई व्रतियों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर लेट कर घाट पर पहुंच भगवान सूर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की.
घाटों पर भी याद किये गये देश के शहीद जवान
देश की सरहदों की रक्षा करते हुए शहादत देनेवाले वीर जवानों लोगों को देशवासी बड़ी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं. शहर के पावरगंज स्थित छठीया नहर पर देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों का पोस्टर लगाया गया था. वहीं, कई घाटों पर उनकी प्रतिमा रख पुष्पांजलि की गयी. घाट पर पहुंचे बैंड-बाजा वाले ने राष्ट्रगान की धुन बजा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
