आरा : जिले भर में छठ महापर्व पर सूप व नारियल का वितरण कई स्थानों पर किया गया. ग्रांड होटल के द्वारा सौ से ज्यादा लोगों को नारियल एवं सूप वितरित किया गया. सूप एवं नारियल वितरण करते हुए एमएलसी राधाचरण सेठ ने कहा कि यह एक नेक कार्य है. इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए. युवा समाजसेवी बबलू सिंह के नेतृत्व में सूप व नारियल वितरण के दौरान छठव्रती काफी प्रसन्न दिखे.
वहीं दूसरी ओर सूर्य मंदिर निर्माण समिति, कलेक्टेरिएट तालाब द्वारा सूप एवं नारियल वितरण कर नेक कार्य किया गया. इस अवसर संस्था के अशोक सिंह, सचिव सुभाष सिंह, भोलू सिंह, नवल सिंह, भीम सिंह, मिक्की सिंह, गोलू सिंह, सौरभ, ओम, रवि सहित कई लोग थे. वहीं दूसरी ओर अदिति सिस्टम टेक्नोलॉजी के द्वारा चारखंभा गली में नारियल व सूप का वितरण किया गया. इस अवसर पर शशांक, सोनी, बंटी, अमित, विक्की एवं आलोक सिंह थे.
