रेलवे ट्रैक पर बम की अफवाह से हड़कंप

आरा : मेन लाइन के बीचोबीच बम अफवाह को लेकर अफरा- तफरी मच गयी. इसकी सूचना जैसे ही रेलवे प्रशासन को मिली तो घटनास्थल पर पहुंच, जांच- पड़ताल की गयी. लगभग आधे घंटे की जांच के बाद यह साफ हो पाया कि ऐसा कारनामा कोई असामाजिक तत्व द्वारा की गयी है. इसकी जांच रेलवे पुलिस […]

आरा : मेन लाइन के बीचोबीच बम अफवाह को लेकर अफरा- तफरी मच गयी. इसकी सूचना जैसे ही रेलवे प्रशासन को मिली तो घटनास्थल पर पहुंच, जांच- पड़ताल की गयी. लगभग आधे घंटे की जांच के बाद यह साफ हो पाया कि ऐसा कारनामा कोई असामाजिक तत्व द्वारा की गयी है. इसकी जांच रेलवे पुलिस प्रशासन कर रहा है.

रेल सूत्रों के अनुसार दीपावली के दिन सुबह के समय मेन लाइन पर किसी असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा एक मिट्टी के बरतन में कुछ पदार्थ रखा गया था. उसे देख लोगों में ऐसी चर्चा रही कि उसमें बम रखा गया है. ऐसी खबर मिलते ही लोगों में खलबली मच गयी और यह अफवाह स्टेशन परिसर में फैल गयी. ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में काफी खलबली रही. जैसे ही बम की सूचना जीआरपी एवं आरपीएफ को मिली, तो जीआरपी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया.
बाद में यह बम की खबर पूरी तरह अफवाह रही.
इस संबंध में रेल थानाप्रभारी सूर्यदयाल यादव ने बताया कि मिट्टी के बरतन में रखा गया था. लोग उसे बम होने की अफवाह फैला दी. ऐसे घृणित कार्य करनेवाले लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. वैसे लोग पकड़ में आते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >