सफलता . कोइलवर पुलिस ने धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
कोइलवर : कोईलवर पुलिस ने छापेमारी कर 17 पेटी शराब के साथ संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक छत्रनिल सिंह के निर्देश पर कोईलवर थाना क्षेत्र के बागमझौंवा गांव के समीप पिकअप वाहन से ले जा रही अवैध शराब की खेप को पुलिस ने बरामद की़ कोइलवर थानाध्यक्ष संजय सिंह दलबल के साथ थाना क्षेत्र के बागमझौंवा जाने पर पिकअप वाहन पर लदी अंगरेजी शराब की बरामद की़ साथ ही धंधे में संलिप्त चार लोग मुफस्सिल थाने के जमीरा निवासी सोनू सिंह व रोहित सिंह, पटना जिला के लालजी टोला निवासी परशुराम गोप व सरैंया के धंधेबाज सोनू को धर दबोचा़
जबकि अंधेरे का फायदा उठा चालक भागने में फरार रहा़ वहीं धंधेबाज की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के गीधा पंचायत के पटखौलिया, मीरापुर बगीचा में स्थित वीरेंद्र यादव के अर्धनिर्मित मकान से अंगरेजी शराब की कई बोतलें बरामद की गयी़ं पुलिस ने बताया कि कुल 17 पेटी शराब बरामद की गयी है, जिसमें 180 एमएल के 336 व 750 एमएल की 120 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की गयी़ साथ ही एक पिकअप वाहन व एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है़ मालूम हो कि दो माह भीतर शराब की यह चौथी खेप कोइलवर क्षेत्र में पकड़ी गयी है़
दो शराब धंधेबाज गिरफ्तार : जगदीशपुर. स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर महुआ शराब बनाते समय दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया. सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस ने दावा गांव में छापेमारी कर धनजी पासवान को छह लीटर महुआ शराब व शराब बनानेवाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया. जबकि चारवानी गांव मुसहर टोली में छापेमारी कर श्रीराम को चार लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
