गश्ती के दौरान शराब व बाइक बरामद

जगदीशपुर : गश्ती के दौरान जगदीशपुर पुलिस ने छह बोतल विदेशी शराब तथा शराब कारोबारियों की बाइक बरामद की, जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे रविवार को लगभग 12 बजे रात्रि में जगदीशपुर थाने कि पुलिस पीरो – जगदीशपुर मुख्य पथ पर पैट्रोलिंग कर रही थी, तभी शराब धंधेबाज बाइक से […]

जगदीशपुर : गश्ती के दौरान जगदीशपुर पुलिस ने छह बोतल विदेशी शराब तथा शराब कारोबारियों की बाइक बरामद की, जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे रविवार को लगभग 12 बजे रात्रि में जगदीशपुर थाने कि पुलिस पीरो – जगदीशपुर मुख्य पथ पर पैट्रोलिंग कर रही थी, तभी शराब धंधेबाज बाइक से विदेशी शराब लेकर आ रहा था.

पुलिस के पीछा करने पर शराब कारोबारी रात्रि में अंधेरे का फायदा उठा कर बाइक व शराब ब्लॉक मोड़ के समीप सड़क पर छोड़ कर भाग निकला. पुलिस बाइक नंबर से शराब धंधेबाज का पता लगा कर गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है.

जगदीशपुर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज द्वारा बाइक सड़क पर गिरा कर भागने के क्रम में तीन शराब की बोतल टूट गयी थी, जिसे बरामद कर लिया गया. वहीं छह बोतल शराब भी बरामद की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >