हादसा . शाहपुर में गुस्साये लोगों ने जिप सदस्य को पीटा, जख्मी
आरा : शाहपुर के दामोदरपुर मे रविवार को मिनी बस से कुचल कर युवक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजन इतने उग्र हो गये कि पूछताछ करने गये जिला पर्षद सदस्य को पीट- पीट कर जख्मी कर दिया. उन्होंने भाग कर किसी तरह जान बचाई. जख्मी जिला पर्षद सदस्य को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया. इधर शाहपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी किमु राम का 22 वर्षीय पुत्र अशोक राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के अनुसार 22 वर्षीय अशोक राम सड़क किनारे बैठा हुआ था, तभी मिनी बस ने कुचल दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी जैसे जिला पार्षद अशोक राम को लगी़ उन्होंने तत्काल दामोदरपुर गांव पहुंच कर मृतक अशोक राम के परिजनों से कुशल क्षेम पूछने गये. सूत्रों का कहना था कि परिजन इतने उग्र थे कि किसी बात की ठेस उन्हें लग गयी.
और जिला पर्षद सदस्य सुखराम को पीटना शुरू कर दिया गया़ जख्मी अशोक राम ने किसी तरह जान बचायी़ इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में लाकर उनके समर्थकों ने भरती कराया गया.
