शाहपुर में व्यवसायी से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की लूट

एनएच 84 पर पिस्टल का भय दिखा कर दिया घटना को अंजाम शाहपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर एनएच 84 स्थित शाहपुर इद्रावती गैस एजेंसी के समीप गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे के एक व्यवसायी से बैग में रखे 50 हजार रुपये नकद, दवा तथा कुछ इलेक्ट्रॉनिक समान लूट कर अपराधी फरार हो […]

एनएच 84 पर पिस्टल का भय दिखा कर दिया घटना को अंजाम
शाहपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर एनएच 84 स्थित शाहपुर इद्रावती गैस एजेंसी के समीप गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे के एक व्यवसायी से बैग में रखे 50 हजार रुपये नकद, दवा तथा कुछ इलेक्ट्रॉनिक समान लूट कर अपराधी फरार हो गये.
पीड़ित मनोज पांडेय ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे पटना दुकान का समान लाने के लिए बाइक से बनाही ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, तो शाहपुर गैस एजेंसी के पास अचानक बाइक बंद हो गया, तभी बाइक इंडेन गैस एजेंसी के समीप रुकते ही पीछे से घात लगाये अपराधी एकाएक हमला बोल दिये व्यवसायी की कनपटी पर पिस्टल भिड़ा दिये और बैग लेकर फरार हो गये, जिसमें पचास हजार रुपया दवा तथा इलेक्ट्रॉनिक समान था. पुलिस के अनुसार व्यवसायी शाहपुर मनोज पांडेय नामक व्यक्ति बताय जाता है. घटना की सूचना व्यवसायी मनोज पांडेय शाहपुर थाने को दी.
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की तहकीकात की थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >