आपसी विवाद में युवक को चाकू घोंपा

आरा : स्थानीय स्टेशन परिसर में टेंपो स्टैंड के समीप आपसी विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया. जानकारी के अनुसार, कृष्णगढ़ ओपी के उद्यमानपुर गांव निवासी अजीत सिंह के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार अपने रिश्तेदार […]

आरा : स्थानीय स्टेशन परिसर में टेंपो स्टैंड के समीप आपसी विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया. जानकारी के अनुसार, कृष्णगढ़ ओपी के उद्यमानपुर गांव निवासी अजीत सिंह के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आरा आया हुआ था.
इसके बाद वह अपने गांव जा रहा था. इसी दौरान टेंपो स्टैंड के समीप पूर्व के विवाद को लेकर युवकों द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद सभी आरोपित फरार है.
जख्मी के बयान पर चार युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जख्मी युवक पूर्व में लूट के मामले में जेल जा चुका है. इसके विरुद्व कृष्णगढ़ थाने में मामला दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >