अपहृत व्यवसायी सासाराम से बरामद

आरा : जगदीशपुर से बुधवार को अपहृत किराना व्यवसायी धनराज सिंह को पुलिस ने गुरुवार को सासाराम स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया. पूछताछ के दौरान अपहृत व्यवसायी ने बताया कि भूमि विवाद व आपसी कलह से तंग आकर भाइयों को फंसाने के लिए अपहरण की […]

आरा : जगदीशपुर से बुधवार को अपहृत किराना व्यवसायी धनराज सिंह को पुलिस ने गुरुवार को सासाराम स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया.

पूछताछ के दौरान अपहृत व्यवसायी ने बताया कि भूमि विवाद व आपसी कलह से तंग आकर भाइयों को फंसाने के लिए अपहरण की साजिश रची थी. इसे लेकर अपहृत के परिजन पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मिले थे, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था. गठित टीम ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर सासाराम रेलवे स्टेशन से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >