पहले प्यार, फिर भागकर रचायी शादी और उसके बाद...

आरा : बिहार की राजधानी पटना में लव जिहाद का एक ताजा मामला सामने आया है. दोनों ने आरा से भाग कर पटना में शादी की और पति ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसे छोड़ दिया. अब युवती दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो गयी है. हालांकि, इस संबंध में पटना जिले के बिहटा […]

आरा : बिहार की राजधानी पटना में लव जिहाद का एक ताजा मामला सामने आया है. दोनों ने आरा से भाग कर पटना में शादी की और पति ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसे छोड़ दिया. अब युवती दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो गयी है. हालांकि, इस संबंध में पटना जिले के बिहटा थाने में पति के खिलाफ महिला ने मामला दर्ज कराया है.

पीड़ित ललिता देवी उसके पति अनवारुल उर्फ राजू ने शादी करने के बाद जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और अब उसे साथ रखने से इन्कार कर रहा है. जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर की रहने वाली ललिता आरा अपनी बूआ के यहां अक्सर आया करती थी, जहां उसकी मुलाकात फुफेरे भाई के दोस्त अनवारुल उर्फ राजू के साथ हुई. दोनों की नजदीकियां बढ़ती गयीं और दोनों ने भाग कर शादी कर ली और एक बच्ची को जन्म दिया.

इस क्रम में अनवारुल उर्फ राजू अपनी पत्नी को लेकर राघोपुर गांव में किराये के मकान पर रहने लगा. इसी क्रम में उसने पत्नी का धर्म परिवर्तन भी करा दिया और अपने घर ले गया, जहां उसके परिजनों ने शादी को मानने से इन्कार कर दिया और घर से निकाल दिया. बताया जाता है कि अनवारुल की और भी पत्नियां हैं. इस संबंध में पीड़िता बिहटा पुलिस से गुहार लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >