मुथूट डकैती मामला : मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

नासिक/आरा : महाराष्ट्र के नासिक में सोने के कारोबार वाली कंपनी में डकैती के प्रयास और कथित रूप से हत्या के संबंध में वांछित 30 वर्षीय मुख्य आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़े गये मुख्य आरोपी […]

नासिक/आरा : महाराष्ट्र के नासिक में सोने के कारोबार वाली कंपनी में डकैती के प्रयास और कथित रूप से हत्या के संबंध में वांछित 30 वर्षीय मुख्य आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़े गये मुख्य आरोपी आकाश विजय बहादुर सिंह राजपूत के दो सहयोगियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

शहर के उंटवाडी में सेंट्रल मॉल के नजदीक स्थित मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में 14 जून को पिस्तौल और कुल्हाड़ी से लैस नकाबपोश डकैतों का एक गिरोह घुसा, लेकिन संज्जू सैमुअल (32) नामक एक कर्मचारी ने सायरन बजाकर वारदात विफल कर दी. घबराये लुटेरों ने पांच राउंड गोलियां चलायी जिसमें सैमुअल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

पुलिस आयुक्त विश्वास एन पाटिल ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश विजय बहादुर सिंह राजपूत को बिहार के आरा से गिरफ्तार किया और उसे नासिक लाया गया है.’ दो और आरोपी अभी भी फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >