लड़की को ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

आरा : नवादा थाना पुलिस ने मंगलवार को लड़की को ब्लैकमेल करने व उसका फोटो और न्यूड वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपित बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के रहने वाला विकास गुप्ता बताया जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बक्सर की रहने वाली एक […]

आरा : नवादा थाना पुलिस ने मंगलवार को लड़की को ब्लैकमेल करने व उसका फोटो और न्यूड वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपित बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के रहने वाला विकास गुप्ता बताया जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बक्सर की रहने वाली एक युवती जो की नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा के हाउसिंग मुहल्ले में रहती है.

उसे विश्वास में लेकर उक्त आरोपित ने उसके कई आपत्तिजनक फोटो तथा वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेलिंग करता था और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. इसी बीच किसी बात को लेकर उससे अनबन हुई और लड़के ने युवती का न्यूड वीडियो और फोटो वायरल कर दिया. इसके बाद युवती के परिजनों ने नवादा थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >