एक साथ दो युवकों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम

आरा/कोइलवर : कोइलवर-छपरा मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात छोटकी चंदा गांव के दो युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है. शादी समारोह में जा रहे दो युवकों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. घटना के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है. इस […]

आरा/कोइलवर : कोइलवर-छपरा मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात छोटकी चंदा गांव के दो युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है. शादी समारोह में जा रहे दो युवकों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है.

घटना के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है. इस घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. एक तरफ निशु का सुहाग उजड़ गया तो दूसरी तरफ उमरावती देवी की गोद सूनी हो गयी.
दो युवकों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना पाकर परिजन घटना स्थल की ओर रोते-बिलखते दौड़ पड़े. इस घटना में विकास की मौत हो गयी है. पत्नी निशु के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट कर गिर पड़ा है.
बताया जाता है कि तीन साल पहले विकास की शादी हुई थी. निशु की गोद में छह माह का बच्चा भी है. चारों तरफ मातमी सन्नाटा पसर गया. विकास की पत्नी निशु को जैसे ही पति की मौत की खबर मिली बदहवास हो गिर पड़ी और रो-रो बुरा हाल हो गया. वही मां शिवकुमारी देवी व पिता देवनाथ राय के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.
परिजनों ने बताया कि विकास की शादी तीन साल पहले हुई थी. वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. वही रामशंकर की मौत की खबर से पूरे परिवार को सदमा लग गया. मां उमरावती देवी रोते-रोते बेसुध हो गिर पड़ती.
जिन्हें गांव की महिलाएं सांत्वना बढ़ाते हुए संभालती. बुधवार की रात जाने से पहले बोला था कि कुल्हड़िया गांव में एक वैवाहिक समारोह है, जहां मैं जा रहा हूं. जल्दी लौट आयेंगे. वहीं पिता देवनाथ राय की आंखों से आंसू टपक रहे थे. रामाशंकर दो भाइयों में बड़ा था, जो इंटर का छात्र था.
रफ्तार के कहर में चली गयी दर्जनों लोगों की जान : कोइलवर-छपरा मुख्य मार्ग पर आये दिन अनियंत्रित ट्रक के परिचालन के कारण अक्सर हादसा होता है. अभी तक लगभग दर्जनों लोगों की जाने जा चुकी हैं. बीते वर्ष दुर्गापूजा के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे तीन बाइक सवारों की मौत हो गयी थी. अक्सर इस रास्ते में घटनाएं होती रहती हैं. इसके बावजूद प्रशासन रफ्तार पर रोक नहीं लगाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >