प्रोपर्टी डीलर पर दो बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग

बाल-बाल बचा प्रोपर्टी डीलर आरा : जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप मंगलवार की दोपहर हथियारबंद दो बाइक पर सवार अपराधियों ने एक प्रोपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर की गाड़ी पर गोलियां चलायीं, जिससे वह बाल- बाल बच निकला. हालांकि जिस वक्त गोलियां […]

बाल-बाल बचा प्रोपर्टी डीलर

आरा : जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप मंगलवार की दोपहर हथियारबंद दो बाइक पर सवार अपराधियों ने एक प्रोपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर की गाड़ी पर गोलियां चलायीं, जिससे वह बाल- बाल बच निकला. हालांकि जिस वक्त गोलियां चलायी गयीं. उस वक्त प्रोपर्टी डीलर सड़क के किनारे अपनी गाड़ी खड़ाकर किसी के घर में गया था. इस घटना में वह बाल- बाल बच गया. इस संबंध में प्रोपर्टी डीलर के बयान पर उदवंतनगर थाने में दो नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्रोपर्टी डीलर नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ गांव निवासी कुणाल कुमार बताया जाता है.
प्रोपर्टी डीलर द्वारा उदवंतनगर थाने में बेहरा गांव निवासी रोहित कुमार, राजा कुमार व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने मौके से एक बाइक को बरामद किया है. घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले.
बताया जा रहा है कि कुणाल कुमार प्रोपर्टी डीलर का काम करता है. घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. कुणाल मंगलवार को अपने गाड़ी से जीरो माइल की तरफ जा रहा था. तभी हथियार बंद अपराधियों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है. इस संबंध में उदवंतनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >