बेटी की डोली उठने से पहले ही उठ गयी पिता की अरथी

आरा : बेटी की शादी की घर में तैयारियां चल रही थी. इसी को लेकर मृतक अजय चार सितंबर को छुट्टी लेकर घर आया था. उसे क्या पता था कि शुक्रवार उसके लिए आखिरी दिन हो जायेगा. घर में एक तरफ बेटी की शादी को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. अजय की […]

आरा : बेटी की शादी की घर में तैयारियां चल रही थी. इसी को लेकर मृतक अजय चार सितंबर को छुट्टी लेकर घर आया था. उसे क्या पता था कि शुक्रवार उसके लिए आखिरी दिन हो जायेगा. घर में एक तरफ बेटी की शादी को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. अजय की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. बेटी की विदाई करने की चाहत मौत के साथ दफन हो गयी. बेटी की डोली उठने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गयी. घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है.

शुक्रवार को अपने पत्नी सुषमा से कह कर निकला था अजय की थोड़ी देर में वापस आ जाऊंगा. गांव के बाजार से मछली खरीद कर अपने छोटे बेटे रितिक को देकर घर भेजा और बोला कि थोड़ी देर में वापस आऊंगा लेकिन घर के लोग अजय के आने का इंतजार करते रहे. अजय तो नहीं आया लेकिन शनिवार की सुबह उसकी मौत की खबर आ गयी. मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल है. गांव के लोगों का कहना है कि अजय की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी आखिर उसकी हत्या के पीछे क्या कारण है. इसका कुछ भी पता नहीं चल पाया. हालांकि दबी जुबान से कई तरह की चर्चा हो रही है. हिरासत में लिये गये दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >