आरा : फर्जी तरीके से जमीन को बेचने में फर्जीवाड़ा करने और लोगों से पैसा लेकर गलत जमीन रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं उसके पिता और चाचा की तलाश पुलिस कर रही है. इसको लेकर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गिरोह के सदस्यों ने कई लोगों पैसा ठग कर गलत रजिस्ट्री की है, जिसका खुलासा गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं, जिनका काम लोगों से पैसा लेकर चूना लगाना है.
जमीन के मामले में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़
आरा : फर्जी तरीके से जमीन को बेचने में फर्जीवाड़ा करने और लोगों से पैसा लेकर गलत जमीन रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं उसके पिता और चाचा की तलाश पुलिस कर रही है. इसको लेकर पुलिस छापेमारी शुरू […]

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गिरोह के सदस्यों ने पटना के जाने- माने डॉक्टर की जमीन भी गलत तरीके से रजिस्ट्री कर दी थी. पुलिस के हत्थे चढ़ा कोइलवर थाना क्षेत्र के वीरमपुर कृतपुरा गांव निवासी मल्लिकार्जुन चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ललित नारायण चौधरी और उसके चाचा हरित नारायण चौधरी भी इस धंधे में शामिल हैं. इसके पिता ललित नारायण चौधरी के विरुद्ध नवादा थाने में मामला दर्ज है, जिसमें उसकी तलाश पुलिस को है. इस मामले में पुलिस द्वारा कुर्की- जब्ती की कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है. तीनों मिलकर कई लोगों को चूना लगा चुके हैं.
एसपी के आदेश पर हुई जांच तो हुआ खुलासा : जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में शिकार हुए कोइलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मधेश्वर प्रसाद ने एसपी से मिलकर कार्रवाई करने का आवेदन दिया था, जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे पहले इस मामले में मल्लिकार्जुन चौधरी की गिरफ्तारी हुई. पकड़े गये आरोपित ने सारा मामले का खुलासा पुलिस के समक्ष किया. जिले के 10- 15 लोगों से पैसा लेकर गलत रजिस्ट्री करने का मामला जांचोपरांत पाया गया. इसके बाद पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उक्त युवक की गिरफ्तारी की. चाचा और पिता की तलाश जारी है.
पटना के एक डॉक्टर की भी जमीन बेच चुके हैं ये लोग
बाप- बेटा और चाचा ने मिलकर लगाया कई लोगों को चूना
पुत्र की गिरफ्तारी के बाद चाचा और पिता की पुलिस को तलाश