हार्डवेयर की दुकान में चोरी करते चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

आरा : नगर थाना क्षेत्र के गांगी के समीप आरा- सरैया रोड में शुक्रवार की देर रात एक हार्ड वेयर दुकान में चोरी करते चार चोरों को नगर थाना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये सभी आरोपित हार्डवेयर दुकान से मोटर पंप, केबल तथा पाइप की चोरी कर रहे थे. मौके पर […]

आरा : नगर थाना क्षेत्र के गांगी के समीप आरा- सरैया रोड में शुक्रवार की देर रात एक हार्ड वेयर दुकान में चोरी करते चार चोरों को नगर थाना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये सभी आरोपित हार्डवेयर दुकान से मोटर पंप, केबल तथा पाइप की चोरी कर रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को रंगे हाथ धर दबोचा. पकड़े गये आरोपितों में सिंगही गांव निवासी मिथुन कुमार, गंगा सागर, राजन कुमार, पिंटू कुमार बताये जाते हैं. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि चारों सिंगही गांव के निवासी हैं.

शुक्रवार की रात हार्डवेयर दुकान में चोरी कर रहे थे, तभी गश्ती कर रही पुलिस ने धर दबोचा. इससे पहले भी ये चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस हिरासत में लेकर अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >