कोइलवर : बीती रात एसबीआई की कोइलवर शाखा में खिड़की तोड़कर चोर प्रवेश कर गये. चोर कैश वोल्ट तक भी पहुंच गये, लेकिन कैश वोल्ट नहीं खुलने के कारण रुपये बच गये. हालांकि रात में चोरी करने के लिए बैंक में दाखिल होनेवालों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बैंक प्रबंधक के बयान पर कोइलवर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह बैंक में कामकाज करने के बाद मंगलवार की शाम को कर्मचारियों द्वारा बैंक को बंद किया गया.
एसबीआई की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर
कोइलवर : बीती रात एसबीआई की कोइलवर शाखा में खिड़की तोड़कर चोर प्रवेश कर गये. चोर कैश वोल्ट तक भी पहुंच गये, लेकिन कैश वोल्ट नहीं खुलने के कारण रुपये बच गये. हालांकि रात में चोरी करने के लिए बैंक में दाखिल होनेवालों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसके आधार पर पुलिस […]

इसी बीच रात में खिड़की को तोड़कर चोर बैंक में प्रवेश कर गये. इसके बाद रुपये खोजने लगे, लेकिन कैश वोल्ट में रुपये बंद होने के कारण चोरों के मंसूबे पर पानी फिर गया. इधर, बुधवार की सुबह रोजाना की तरह कर्मी काम करने के लिए बैंक पहुंचे, तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है. इसके बाद इसकी सूचना प्रभारी बैंक मैनेजर नीलम कुमारी ने कोइलवर को थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि चोरी की नीयत से बैंक में दाखिल होनेवालों को जल्द पकड़ लिया जायेगा.
चोरी का प्रयास हुआ विफल इलाके में मचा हड़कंप
बैंक प्रबंधक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज