18 दिन बाद भी आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी

17 अगस्त को ठेकेदार कक्कु पांडेय की गोली मारकर हुई थी हत्या पत्नी के बयान पर 4 हुये थे नामजद, एक ने किया कोर्ट में सरेंडर आरा : ठेकेदार कृष्ण रंजन पांडेय उर्फ कक्कु पांडेय की हत्या के मामले में 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में विफल साबित […]

17 अगस्त को ठेकेदार कक्कु पांडेय की गोली मारकर हुई थी हत्या

पत्नी के बयान पर 4 हुये थे नामजद, एक ने किया कोर्ट में सरेंडर
आरा : ठेकेदार कृष्ण रंजन पांडेय उर्फ कक्कु पांडेय की हत्या के मामले में 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रही है. हालांकि इस मामले में चार नामजद आरोपितों में से एक आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. लेकिन अब भी चार आरोपित पुलिस की पहुंच से दूर हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में काफी नाराजगी है.
बता दें कि 17 अगस्त को ठेकेदार कक्कु पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी रश्मि पांडेय के बयान पर एक नामजद तथा चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गयी है. इसमें शहर के चर्चित ठेकेदार प्रशांत कुमार उर्फ भोलू सिंह, गोलू उर्फ अमृत राज, सुधीर कुमार तथा लंबू तिवारी को आरोपित किया गया था, जिसमें पुलिस दबिश के कारण प्रशांत कुमार उर्फ भोलू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. भोलू को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर चुकी है. हालांकि अब भी तीन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई ही की गयी. इसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >