पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित धराया

आरा : जिसे चार जिलों की पुलिस तलाश कर रही थी, उसे भोजपुर जिले की पुलिस ने गड़हनी थाने के रतनाढ़ गांव से गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया कुख्यात अपराधी गुड्डू नट बताया जाता है. वह रतनाढ़ निवासी अशोक नट का पुत्र है. उस पर चार जिलों में कई मामले दर्ज हैं. बताया जाता है […]

आरा : जिसे चार जिलों की पुलिस तलाश कर रही थी, उसे भोजपुर जिले की पुलिस ने गड़हनी थाने के रतनाढ़ गांव से गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया कुख्यात अपराधी गुड्डू नट बताया जाता है. वह रतनाढ़ निवासी अशोक नट का पुत्र है. उस पर चार जिलों में कई मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि उक्त अपराधी जहानाबाद जिले के काको पुलिस स्टेशन से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था. तब से वह फरार चल रहा था. उसकी तलाश चार जिलों की पुलिस कर रही थी,

परंतु वह पकड़ में नहीं आ रहा था. बता दें कि भोजपुर एसपी अवकाश कुमार को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी गुड्डू नट अपने गांव रतनाढ़ आया हुआ है. इसके बाद एसपी ने गड़हनी थाने को इसकी सूचना दी. गड़हनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दलबल के साथ पहुंच कर उक्त अपराधी को धर दबोचा. हालांकि पुलिस को देखते ही गुड्डू नट भागने लगा. पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया. गुड्डू नट के विरुद्ध जिले के गड़हनी, उदवंतनगर तथा संदेश में मामले दर्ज हैं.

औरंगाबाद जिले के मेहंदिया में भी इसके विरुद्ध मामला दर्ज है. इसकी गिरफ्तारी से भोजपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है. थानाध्यक्ष गड़हनी सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व में मवेशी चोरी के मामले में वह जेल जा चुका है. उसके विरुद्ध और कई अन्य मामले भी दर्ज हैं.

कई थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं मवेशी चोरी के मामले
पकड़ा गया आरोपित मवेशी चोरी के मामले में मास्टरमाइंड है. जिले के कई थाना क्षेत्रों में इसके विरुद्ध मामले दर्ज हैं. सभी मामलों में वह फरार चल रहा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, औरंगाबाद जिले के मेहंदिया थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत इसके विरुद्ध मामला दर्ज है. भोजपुर जिले में मवेशी चोरी के कई मामलों में वह शामिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >