आरा/बड़हरा : यूपी से शराब चार सौ बोतल शराब लेकर आ रहे सात तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनलोगों के पास से तीन बाइक, पांच मोबाइल व एक डेंगी नाव को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. सातों के बताये हुलिए पर पुलिस बाकी लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
शराब के साथ सात धंधेबाज गिरफ्तार
आरा/बड़हरा : यूपी से शराब चार सौ बोतल शराब लेकर आ रहे सात तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनलोगों के पास से तीन बाइक, पांच मोबाइल व एक डेंगी नाव को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब […]

पुलिस का दावा है कि बाकी लोगों की भी इस मामले में गिरफ्तारी की जायेगी.
बताया जा रहा है कि भोजपुर पुलिस कप्तान अवकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़हरा इलाके में भारी मात्रा में यूपी से शराब की खेप लायी जानेवाली है. इसी सूचना के आलोक में उन्होंने बड़हरा थाने के केशोपुर मुक्तिधाम पर पुलिस की तैनाती कर दी. टीम में डीआईयू टीम के अलावे बड़हरा के थानेदार को भी लगाया गया था. इसके बाद पुलिस केशाेपुर स्थित मुक्तिधाम पहुंची और घेराबंदी की. रविवार की देर रात छोटी नाव पर शराब लादकर तस्कर आ रहे थे.
शराब की खेप जैसे ही केशोपुर घाट पर उतरा कि पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद नाव की तलाशी ली, तो पुलिस के होश उड़ गये. इनलोगों के पास 180 एमएल के 400 बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया. इनलोगों के पास से तीन बाइक, पांच मोबाइल और एक डेंगी नाव के अलावे सात कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम का नेतृत्व बड़हरा के थानेदार मनोज कुमार व डीआईयू टीम के शिव कुमार ने किया.
इनलोगों की हुई गिरफ्तारी : शराब के साथ धर्मेंद्र कुमार राय, छोटु कुमार, सोनाधारी राय, विनय राय व तारकेश्वर राय सभी बड़हरा थाने के लाला टोला के रहनेवाले हैं. वहीं नथमलपुर के शशिभुषण कुंवर और कृष्णगढ़ थाने के सरैंया गांव निवासी परमजीत सिंह को पुलिस गिरफ्तार किया है. इन सबों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि इनलोगों ने कई अहम सुराग पुलिस को दिये, जिसके आधार पर इस धंधे लिप्त और लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा.
यूपी से नाव से लेकर आ रहे थे 400 बोतल शराब
बरामद मोबाइल कॉल की होगी जांच
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरामद मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है. इसी आधार पर पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि शराब लाने के बाद कहां पर खपा रहे थे. मोबाइल पर किये गये कॉल की भी जांच की जा रही है. इस धंधे में इनलोगों के अलावे कौन-कौन से लोग लगे हुए हैं, क्योंकि शराब लाने के बाद ये लोग कहां पर बेचते थे. इस बात की जानकारी पुलिस ले रही है.