मंदिर का कराया गया निर्माण
आरा : वियाहुत कलवार सेवा संघ द्वारा समाज द्वारा खरीदी गयी भूमि पर भगवान बलभद्र जयंती समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस अवसर पर बलभद्र के मंदिर का भी उद्घाटन किया गया.
ध्वजारोहण जितेंद्र कुमार वियाहुत ने किया. वहीं पूजन इंद्रलाल वियाहुत व उनकी पत्नी सुनैना देवी द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ललन जी एवं संघ के अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर जितेंद्र प्रसाद वियाहुत ने कहा कि गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को समाज की तरफ से पढ़ाई के क्षेत्र में हर संभव मदद की जायेगी. सुरेश प्रसाद ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए अपील की कि बेटियों को भी हर संभव आगे बढ़ाने का प्रयास करें. पशुपतिनाथ प्रसाद वियाहुत ने कहा कि समाज में शिक्षा का होना जरूरी है. शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है.
इस अवसर पर लगभग सौ छात्र-छात्राओं को मैट्रिक, इंटर व बीए में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में सतीश, ललन, नंद किशोर यादव, इंद्रजीत, अशोक शर्मा, आनंद कुमार, नंद कुमार वियाहुत, मुकेश कुमार, गुप्तेश्वर प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, अशोक कुमार, रामेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार प्रसाद आदि थे.
