बारिश से शहर में जलजमाव, बढ़ी परेशानी

आरा : दोपहर में झमाझम बारिश से नगर की नालियां जाम हो गयी. वहीं सड़कों पर पानी पसर जाने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.लगभग आधा घंटा से अधिक बारिश ने निगम प्रशासन की कार्य प्रणाली की पोल खोल कर रख दी. हालांकि दूसरी तरफ पानी से कृषि कार्य को काफी लाभ मिला. […]

आरा : दोपहर में झमाझम बारिश से नगर की नालियां जाम हो गयी. वहीं सड़कों पर पानी पसर जाने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.लगभग आधा घंटा से अधिक बारिश ने निगम प्रशासन की कार्य प्रणाली की पोल खोल कर रख दी. हालांकि दूसरी तरफ पानी से कृषि कार्य को काफी लाभ मिला. इससे किसानों के चेहरे खिल उठे तथा अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ने लगी. पानी से धान की फसलों सहित अरहर व मक्के को भी काफी लाभ होगा. बारिश से नगर में कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गयी. सदर अस्पताल परिसर में चारों तरफ पानी भर गया. पानी निकलने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने कारण मरीजों तथा उनके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य द्वार पर दो से ढाई फुट पानी लग गया.
नालियों के जाम होने से सड़कों पर पसरा पानी : नगर निगम द्वारा गर्मी के दिनों में नगर की नालियों की सफाई नहीं करने के कारण नालियां पहले से ही जाम थीं. पानी होने के साथ नालियों में ओवर फ्लो होने लगता है.
इस कारण पानी सड़कों पर पसर जाता है. पकड़ी, चंदवा मोड़ सड़क, जज कोठी के पास, बाबू बाजार, चौधरियाना, बाजार समिति, स्टेशन के पास, स्टेशन रोड, रामगढ़िया, मोती टोला, न्यू करमन टोला सहित कई सड़कों पर पानी पसर गया. इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई.
मौसम हुआ सुहाना : झमाझम बारिश से तथा आसमान में उमड़ रहे बादलों के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया. लोगों को ऊमस भरी गर्मी से राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >