दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद से ही पटरी मरम्मत का काम किया गया शुरू
आरा : रेलवे द्वारा डाउन लाइन में पटरी मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लगाया गया. बिहटा व नेउरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी की मरम्मत की जा रही थी. इसके कारण दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के बाद से ही डाउन लाइन की ट्रेनों को कंट्रोल कर दिया जा रहा था. इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद से ही पटरी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया था. इसके कारण सूरत-भागलपुर, आनंद विहार-माल्दा टाउन, दिल्ली-सियालदह एक्सप्रेस, मुगलसराय-पटना पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें फंसी रहीं.
दैनिक यात्रा करने वाले लोगों ने बताया कि अगर रेलवे को ब्लॉक लगाना है, तो इसकी पूर्व सूचना जारी की जानी चाहिए. ताकि आमलोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें. बिना किसी पूर्व सूचना के ही रेलवे द्वारा रोजाना ब्लॉक लगाया जा रहा है. इस कारण हजारों लोग बीच में फंसे रहते हैं. कई दैनिक यात्री अब अपना शेड्यूल बदलने को मजबूर हैं. मेगा ब्लॉक के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई.
