जमीन विवाद में महिला की गला घोंट कर हत्या

आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में मंगलवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार कसाप […]

आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में मंगलवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार कसाप गांव निवासी शांति कुंवर मंगलवार की रात अपने घर में सोयी हुई थी. देर रात चार की संख्या में आरोपितों ने घर में घुस कर महिला की हत्या कर दी. घटना के वक्त मृतका की बहू बाथरूम में थी.
चिल्लाने की आवाज सुन कर वह बाहर निकली और शोर मचाने लगी, चारों आरोपित फरार हो गये. इस संबंध में मृत महिला के पुत्र मनोरंजन वर्मा उर्फ राजू के बयान पर गांव के ही राम प्रताप सिंह, शशिरंजन वर्मा, नीरज कुमार और नवनीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपित नवनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना का कारण पहले से चला आ रहा जमीन विवाद बताया जाता है.
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका के छोटे पुत्र अभिषेक रंजन, उनकी भाभी ममता देवी तथा दो वर्षीय पुत्र घर में मौजूद थे. घटना की जानकारी
जमीन विवाद में…
मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार
उदवंतनगर थाने के कसाप गांव की है घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >