बस से गिर कर महिला की मौत

नारायणपुर गांव के समीप हुआ हादसा भौजाई से मिलने जा रही थी ननद आरा/जगदीशपुर : भाभी से मिलने जा रही ननद की बस से गिरकर मौत हो गयी. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप की है. मृतका की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के लहराबाद गांव निवासी राजदेव सिंह की पत्नी चानामुन्नी देवी […]

नारायणपुर गांव के समीप हुआ हादसा

भौजाई से मिलने जा रही थी ननद
आरा/जगदीशपुर : भाभी से मिलने जा रही ननद की बस से गिरकर मौत हो गयी. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप की है. मृतका की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के लहराबाद गांव निवासी राजदेव सिंह की पत्नी चानामुन्नी देवी के रूप में हुई. घटना के बाद परिजनों को जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
बताया जा रहा है कि मृतका चानामुन्नी देवी अपने भाभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कहेन गांव अपनी मायके भाभी की तबीयत खराब सुन कर मिलने जा रही थी, तभी बस पर चढ़ने के क्रम में गिर गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की सहायता से जगदीशपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसको लेकर जगदीशपुर थाना में अज्ञात बस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतका के पति लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं. घटना की जानकारी फोन द्वारा उन्हें दी गयी.
पति को मार गया काठ, पुत्र और पुत्री हुए बेसुध
घटना की जानकारी मृतका के पति राजदेव सिंह को फोन पर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पति को काठ मार गया. वहीं दो पुत्र लाल बाबू और सोनू और दो पुत्रियां प्रभा और प्रतिभा बेसुध हो गयी. घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के देवर बार- बार रो कर यही बात कह रहा था कि घर में सभी लोग मना कर रहे थे की आज मत जा पर मनली ह ना. ऐही से घटना हो गइल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >