म्यूजिक एंड आर्ट प्वाइंट की वर्षगांठ मनायी गयी

आरा : म्यूजिक एंड आर्ट प्वाइंट की वर्षगांठ मनायी गयी. वहीं इसकी दूसरी शाखा का उदघाटन डॉ कुमार जितेंद्र, प्रो रणविजय कुमार, डॉ मधु सिन्हा, प्रदीप कुमार सिंह तथा पंखुड़ी सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. मंच का संचालन राजा अविनाश, स्वागत वेद प्रकाश सागर तथा प्रो रणविजय कुमार ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन राज […]

आरा : म्यूजिक एंड आर्ट प्वाइंट की वर्षगांठ मनायी गयी. वहीं इसकी दूसरी शाखा का उदघाटन डॉ कुमार जितेंद्र, प्रो रणविजय कुमार, डॉ मधु सिन्हा, प्रदीप कुमार सिंह तथा पंखुड़ी सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. मंच का संचालन राजा अविनाश, स्वागत वेद प्रकाश सागर तथा प्रो रणविजय कुमार ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन राज कुमार पाठक ने किया.

इस अवसर पर सदर एसडीओ नवदीप शुक्ल ने कहा कि आज के भाग-दौड़ व तनावपूर्ण जीवन के लिए गीत व संगीत की काफी आवश्यकता है. डॉ कुमार जितेंद्र ने कहा कि संगीत से आत्मिक सुख तो मिलती ही है, तनाव से भी मुक्ति मिलती है. डॉ मधु मिश्र ने कहा कि कला जीवन को संपूर्ण बनाती है. कार्यक्रम में डॉ वीणा सिंह, डॉ एसके रूंगटा, डॉ अमरेंद्र आनंद, डॉ नवीन कुमार सिंह, मदन मोहन ओझा, सुरेश प्रसाद, अजय मिश्र, ओपी पांडेय, रितू राज, राहुल केसरी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >