पीरो में पैसेंजर ट्रेन से टकरायी भैंस

ट्रेन का इंजन हुआ फेल बचरी गांव के समीप घंटों ख्रड़ी रही ट्रेन गरमी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी पीरो : आरा-सासाराम रेल खंड पर बचरी गांव के समीप रविवार की सुबह 53212 डाउन पटना- सासाराम पैसेंजर ट्रेन के इंजन से एक भैंस के टकरा जाने से जहां भैंस की मौत हो गयी, वहीं […]

ट्रेन का इंजन हुआ फेल

बचरी गांव के समीप घंटों ख्रड़ी रही ट्रेन
गरमी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी
पीरो : आरा-सासाराम रेल खंड पर बचरी गांव के समीप रविवार की सुबह 53212 डाउन पटना- सासाराम पैसेंजर ट्रेन के इंजन से एक भैंस के टकरा जाने से जहां भैंस की मौत हो गयी, वहीं ट्रेन का इंजन फेल हो गया. भैंस का मलवा ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिसके बाद ट्रेन हिचकोले खाते हुए बचरी गांव के समीप रुक गयी. ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड के द्वारा घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गयी.
बताया जाता है कि उक्त पैसेंजर ट्रेन सासाराम से आरा की ओर जा रही थी. इस क्रम में पीरो रेलवे स्टेशन के समीप एक भैस ट्रेन के इंजन से टकरा गयी. ट्रेन का इंजन फेल होते ही वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण पैसेंजर ट्रेन घंटों वहीं खड़ी रही. इससे ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. गरमी का मौसम होने के कारण यात्री बेहाल हो गये. कई लोग तो ट्रेन छोड़कर दूसरे वाहनों के सहारे अपनी यात्रा पूरी की. घंटों बाद मैकेनिकों के यहां पहुंचने पर इंजन की खराबी दूर कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >