नष्ट की गयी जब्त शराब

आरा : शराबबंदी के बाद जब्त शराब को सरकार के आदेश पर नष्ट करने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर थाना में रखे गये शराब को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में नष्ट कराया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देश के आधार पर मंगलवार को आरा -बड़हरा रोड में […]

आरा : शराबबंदी के बाद जब्त शराब को सरकार के आदेश पर नष्ट करने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर थाना में रखे गये शराब को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में नष्ट कराया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देश के आधार पर मंगलवार को आरा -बड़हरा रोड में गांगी के समीप पांच थानों में जब्त शराब को नष्ट किया गया.

जेसीबी से शराब के बोतलों को नष्ट कराया गया. लगभग 500 लीटर से ज्यादा देशी और अंगरेजी शराब नष्ट की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर, पवना, गड़हनी, ख्वासपुर, बड़हरा थाने में जब्त की गयी देशी व विदेशी शराब को जिला प्रशासन ने नष्ट कर दिया. सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला व सदर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में शराब को नष्ट किया गया. इसमें सभी थाना के थानाध्यक्ष शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >