विवाह समारोह में गये चौकीदार के बेटे की हत्या
आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाने के सेवगार में रविवार की रात सहार थाने में तैनात चौकीदार के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के समय वह अपनी गाड़ी में सो रहा था. इसी बीच अज्ञात बदुंकधारियों ने उस गोलिया बरसा दी, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो […]
आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाने के सेवगार में रविवार की रात सहार थाने में तैनात चौकीदार के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के समय वह अपनी गाड़ी में सो रहा था. इसी बीच अज्ञात बदुंकधारियों ने उस गोलिया बरसा दी, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
मृतक अजीमाबाद थाने के धनुपरा गांव के रहनेवाले चौकीदार कमलदेव सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार सिंह है. जानकारी के मुताबिक गड़हनी थाना के पोसवां गांव के रहने वाले रामकुमार सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह की शादी उदवंतनगर थाना के सेवगार गांव के सचिदानंद सिंह की पुत्री बबीता से हो रही थी. नाचने को लेकर द्वारपूजा के समय हल्की नोकझोंक हुई थी.
रात बारह बजे नाच के दौरान गांव वालों व बरातियों में जम कर मारपीट हो गयी. लोगों के समझाने के बाद मामला रात में शांत हो गया. इसके बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इधर, मृतक रमेश गुरहथी के बाद दूल्हे को मंडप में छोड़ कर अपनी गाड़ी में आकर सो गया. सुबह चार बजे सोती अवस्था में
िववाह समारोह में…
ही उसे गोली मार दी गयी. इसके कारण उसकी मौत हो गयी. सुबह विदाई के समय रमेश को लोग खोजते हुए जब गाड़ी के पास पहुंचे तो स्थिति को देख कर सन्न रह गये. वह खून से लथपथ हालत में अचेत पड़ा हुआ था. आनन-फानन में लोग स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले गये, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. परिजनों का आरोप है कि रात में नाच के दौरान मारपीट हुई थी.
उसी दौरान पुलिस को सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस रात में नहीं पहुंची.
नाच देखने को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, गाड़ी में सोते वक्त मारी गोली
उदवंतनगर थाना के सेवगार गांव में हुई वारदात
अजीमाबाद थाने के धनुपरा गांव का रहनेवाला था रमेश