आरोपित की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

आरा : गोली मारकर भाग रहे एक युवक की पब्लिक ने जम कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. रविवार को घटना को अंजाम देने के बाद उक्त युवक भाग रहा था, तभी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और ग्रामीणों ने उसको पीट- पीट कर मार डाला. रविवार की देर रात शव […]

आरा : गोली मारकर भाग रहे एक युवक की पब्लिक ने जम कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. रविवार को घटना को अंजाम देने के बाद उक्त युवक भाग रहा था, तभी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और ग्रामीणों ने उसको पीट- पीट कर मार डाला. रविवार की देर रात शव की पहचान की गयी. शव की पहचान नगर थाने के आकाश पासवान के रूप में हुई,

जो मीराचक गांव निवासी छोटक पासवान का पुत्र है. हालांकि पहचान करने के बाद परिजन घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि आकाश घर से कहकर निकला था कि मजदूरी करने जा रहा है. घटना के बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है. परिजनों को आकाश के मरने की सूचना मिली, तो विश्वास नहीं हो रहा था कि आकाश की मौत हुई है.

आकाश जमीरा गांव कैसे पहुंचा व घटना को अंजाम कैसे दिया, परिजनों को कुछ जानकारी नहीं है. हालांकि सूत्रों के अनुसार, कयास लगाया जा रहा है कि आकाश के साथ भागने वाला साथी अपराधी था, जो आकाश को यूज करना चाहता था. पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.

फरार की गिरफ्तारी से खुलेगा घटना का राज
जमीरा गांव में रविवार को हुए वारदात के बाद आकाश का दोस्त मौके से फरार हो गया था. वह कौन है? यह बात आकाश के मौत के साथ राज बनकर रह गया. हालांकि जख्मी दिनेश राय के बयान आने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा. पुलिस की मानें, तो फरार आरोपित गिरफ्त में आयेगा तभी पूरे घटना से परदा उठेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >