पुलिस ने कुएं से सैकड़ों पेटी विदेशी शराब बरामद की

बिक्रमगंज : नगर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में अंगरेजी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष अकरम अंसारी ने बताया कि रविवार को ही भारी मात्रा में शराब आने की सूचना मिल चुकी थी. इसके लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया. इसका परिणाम हुआ कि एक साथ सैकड़ों पेटी अंगरेजी शराब बरामद की गयी. शराब तराड़ी […]

बिक्रमगंज : नगर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में अंगरेजी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष अकरम अंसारी ने बताया कि रविवार को ही भारी मात्रा में शराब आने की सूचना मिल चुकी थी. इसके लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया. इसका परिणाम हुआ कि एक साथ सैकड़ों पेटी अंगरेजी शराब बरामद की गयी. शराब तराड़ी थाना क्षेत्र से 10 मीटर पहले शिवपुर के बधार में एक सूखे कुएं से बरामद की गयी

हालांकि इस मुहिम में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी पर अभियान जारी है. पुलिस को जल्द सफलता मिलेगी.
उन्होंने बरामद शराब की मुकम्मल जानकारी अगले सुबह देने की बात कही, पर अनुमानित आंकड़ा हजारों बोतल की लगायी जा रही है. जिसे एक ट्रैक्टर, एक जीप और उत्पाद विभाग के एक जिप्सी में भर कर थाने में लायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >