भरत तिवारी की मां आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगी? रिटायर्ड जज ने जांच को लेकर दी नई जानकारी

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच ने अब जोर पकड़ लिया है. इस बीच भरत तिवारी की मां आशा देवी ने आज से भूख हड़ताल करने का फैसला लिया था. भरत तिवारी के परिजन लगातार दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं.

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है. दूसरी तरफ भरत की मां ने आज से भूख पड़ताल करने का फैसला लिया था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी. साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर मां आशा देवी ने भूख हड़ताल करने का फैसला लिया था. ऐसे में 11 बजे से वह भूख हड़ताल कर सकतीं हैं.

दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक, भरत तिवारी के घर के सामने एक पेड़ के नीचे आमरण अनशन होगा. मां ने बताया कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को सजा नहीं मिलती, उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी. इसमें भरत की बहन रूबी कुमारी, भाई चंदन तिवारी, बसंत तिवारी और भाभी भी शामिल रहेंगी. बुधवार को एनकाउंटर मामले में परिजनों ने कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया है.

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने जांच की दी जानकारी

दूसरी तरफ, एनकाउंटर की न्यायिक जांच को लेकर रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरा स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में न्यायिक जांच आयोग का कार्यालय स्थापित किया गया है. मामले में आगे की जांच अधिकारियों के साथ बैठक कर की जाएगी. पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सरकार को 6 महीने के अंदर सौंपना है.

क्या-कुछ किया जाएगा जांच?

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, जांच का पहला उद्देश्य घटना की पूरी पृष्ठभूमि, घटनाक्रम और उन प्रत्यक्ष और परोक्ष परिस्थितियों की पड़ताल करना है जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई. साथ ही 17 जून को बिलौटी में हुए पुलिस की कार्रवाई की जांच और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करना है.

गवाहों के बयान जल्द होंगे दर्ज

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि गवाहों को समन जारी किया जाना शुरू कर दिया गया है. जल्द ही उनके बयान भी दर्ज किए जायेंगे. विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की थी. मामले को लेकर पूरी जानकारी ली थी. ऐसे में अब कोशिश है कि समय के अंदर पूरी जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाए.

Also Read: बिहार के 30 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, बिजली गिरने की भी चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >