सन्हौला गेहरा नदी में नहाने के दौरान युवक लापता, खोज जारी

सन्हौला गेहरा नदी में युवक लापता,परिजनों में मची कोहराम

सन्हौला (भागलपुर). जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के गेहरा नदी की छिटका में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है की भवानपुर गाँव निवासी बिट्टू कुमार दास उम्र करीब (22) वर्ष पिता सहदेव दास अपने अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए गेहरा नदी की छिटका में आया था.

पानी की तेज धार में बह गये बिट्टू

पानी में तेज धार होने के कारण बिट्टू दास बह जाने के कारण वह लपाता हो गये. घटना की सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग व गोता खोर की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी. हालांकि लापता बिट्टू की खोज की जा रही है. अबतक उसका कहीं अतापता नहीं चल सका है.वहीं सूचना मिलने पर सन्हौला पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुँची और मामले की जाँच में जुट गयी है.

मौके पर जुटी लोगों की भीड़| Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >