बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले : रौशनी कौशल

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसान बदहाल हैं और पलायन को मजबूर हैं

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी रौशनी कौशल जायसवाल ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हाथ व पैर में हथकड़ी लगाकर अमेरिका से भारतीयों को भेजा गया. यह बिहार व पूरे देश के लिए शर्मनाक है. बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. हर दूसरा युवा बेरोजगार है. युवा कांग्रेस की ओर से चलो वार्ड चलो पंचायत के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि कांग्रेस आपके मुद्दे के साथ सशक्त रूप खड़ा है. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में जाति जनगणना के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है. इस वर्ष राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं. बिहार की स्थिति बेहतर करने के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के लिए 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं. लेकिन किसान बदहाल हैं और पलायन को मजबूर हैं. किसानों के उत्पाद का मूल्य बिचौलिया तय कर रहा है. वह किसानों को बरगलाने के लिए आ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश जी की म्यूट मोड में प्रगति यात्रा कर रहे हैं. मौके पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चांदनी कुमारी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित आनंद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय राणा, भागलपुर विधानसभा अध्यक्ष सुमित साह, नाथनगर विधानसभा अध्यक्ष मुकेश चौधरी, सुलतानगंज विधानसभा अध्यक्ष गौरव कुमार, कहलगांव विधानसभा उपाध्यक्ष नीरज कुमार समेत अन्य लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >