BHAGALPUR तातारपुर का युवक 25 अप्रैल से लापता, पुलिस ने जारी की सूचना
तातारपुर थाना क्षेत्र के मॉडल कॉलोनी असानंदपुर निवासी नसीम अंसारी 25 अप्रैल 2026 से लापता हैं.
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :
तातारपुर थाना क्षेत्र के मॉडल कॉलोनी असानंदपुर निवासी नसीम अंसारी 25 अप्रैल 2026 से लापता हैं. इस संबंध में भागलपुर पुलिस की ओर से गुमशुदगी की सूचना जारी की गई है. नसीम अंसारी, पिता अजीज अहमद, के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है. पुलिस के अनुसार, लापता युवक की तलाश की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं, आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है. यदि किसी व्यक्ति को नसीम अंसारी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत दिए गए संपर्क नंबर 9852647577 या 8578089772 पर सूचना देने को कहा गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानवीय आधार पर सूचना साझा कर परिजनों को उनके बेटे से मिलाने में सहयोग करें.