Bhagalpur news विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव से पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव से पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. तलाशी में उसके पास से 750 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार युवक की पहचान नवीश कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया है. सुलतानगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर मारपीट मामले में दो विधि विरुद्ध बालकों, एक शराबी तथा एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. पुलिस की ओर कार्रवाई की जा रही है.

टेंपो चालक से मारपीट कर चेन व रुपये छीनने का आरोप

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मंझली गांव के टेंपो चालक राजेश कुमार ने बस स्टैंड पर मारपीट कर गले की चकती और रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि बस स्टैंड पर पहुंचने के दौरान आरोपित ने उनके साथ मारपीट की और गले में पहनी चकती छीन ली. जेब में रखे रुपये भी निकाल लिये. मामले को लेकर पीड़ित की ओर से थाना में आवेदन देने के बाद पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थाना पुलिस ने बताया कि दर्ज मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

नशे में पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल

सुलतानगंज सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद-गोड़ियासी गांव में एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट दिया है. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अपने साथ थाना लाकर इलाज की व्यवस्था करायी. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >