Bhagalpur News: ठेला लगाने के विवाद पर महिला का दांत तोड़ा, केस दर्ज

औद्याेगिक (जीरोमाइल) थाना क्षेत्र में किराना दुकानदार मीणा देवी का ठेला चालक राेहित कुमार व उनके परिजनाें ने मारकर दांत ताेड़ दिया.

संवाददाता, भागलपुर

औद्याेगिक (जीरोमाइल) थाना क्षेत्र में किराना दुकानदार मीणा देवी का ठेला चालक राेहित कुमार व उनके परिजनाें ने मारकर दांत ताेड़ दिया. महिला ने जीरोमाइल थाना को लिखित आवेदन दिया था. जिसके आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. दिये गये आवेदन में मीणा देवी ने आरोप लगाया है कि विगत 1 फरवरी काे दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दुकान पर बैठी थी. इसी दौरान रोहित कुमार ने उनकी दुकान के सामने ठेला लगा दिया. दुकानदारी में बाधा होने की बात कह कर उन्होंने रोहित कुमार को ठेला हटाने को कहा तो रोहित ने उल्टा अपने ठेले को दुकान की गेट के सामने लगा दिया और गाली गलौज करने लगा. गाली गलौज करने से मना करने पर रोहित कुमार उग्र हो गया और उसने जान मारने के उद्देश्य से गला दबाना शुरू कर दिया. इसी दौरान रोहित की पत्नी सहित उसके परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गये और उनके साथ मारपीट कर उनका दांत तोड़ दिया और सीने पर मुक्के से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया. जाने के दौरान आरोपितों ने मिल कर उनके गले से सोने का चेन छीन लिया. दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पटाखा फोड़ने से मना करने पर दी धमकी, किया अभद्र व्यवहार, केस दर्ज

इशाकचक इलाके की रहने वाली महिला तमन्ना ने थाना में आवेदन देकर इलाके के कुछ असामाजिक तत्वों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. उन्होंने शब-ए-बारात के दिन उनके घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना करने पर उन्हें धमकी देने और इसका विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में आवेदिका ने उल्लेख किया है कि उनकी मां हृदय रोग से ग्रसित है. पर्व के दौरान मो सोहेल और मो शोएब तेज आवाज वाले पटाखे उनके घर के सामने फोड़ रहे थे. मां के बीमार होने की बात कह कर उन्होंने उन दोनाें से घर से दूर हटकर पटाखा फोड़ने को कहा. मना करने पर भी वे नहीं माने. उन दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुर्व्यवहार किया, धमकी दी. मामले में पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >