नवगछिया गोपालपुर थाना क्षेत्र मालपुर गांव के टुनटुन प्रसाद सिंह की पत्नी माधुरी देवी साइबर ठगी का शिकार हो गयी. ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 53 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार माधुरी देवी का खाता दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की गोसाईंगांव शाखा में है. पीड़िता ने आवेदन में बताया कि उनके खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 53 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी, जबकि उन्होंने स्वयं इतनी राशि नहीं निकाली. महिला ने आरोप लगाया कि बड़ी मकंदपुर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक, मो नवाब कैफै ने इस अवैध निकासी को अंजाम दिया है. पीड़िता के अनुसार वह एक दिन उक्त केंद्र पर बैंक संबंधित कार्य के लिए गयी थीं, जहां उनसे अंगूठा लगवाया गया. उस समय संचालक ने सर्वर नहीं रहने की बात कह कर उन्हें वापस भेज दिया. इसके बाद से ही उनके खाते से लगातार पैसे की निकासी होने लगी. माधुरी देवी ने बताया कि वह अत्यंत गरीब एवं असहाय महिला हैं और यह राशि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. पैसे की अवैध निकासी से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. नवगछिया साइबर थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Bhagalpur news महिला से 53 हजार रुपये की ठगी
सलपुर थाना क्षेत्र धनौरा स्थित जवाहरलाल उच्च विद्यालय धनौरा में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है.

Bhagalpur news महिला से 53 हजार रुपये की ठगी